न ख़लिश कोई न तपिश कोई
ब
बुरहानुद्दीन मर्चेंट 'बुरहान'न ख़लिश कोई न तपिश कोई ये हैं ज़िंदगी मुझे मार दे
मैं बरस के ख़ुश तो नहीं हूँ मुझको तू बर्क़ दे या उतार दे
मिरा नाम ले मुझे ख़्वाब दे जो न आब दे तो सराब दे
मिरे चाँद तू जो न आ सके मुझे चाँदनी तो उधार दे
वो है शबनमी मगर ऐ सबा उसे गुल की झूठी शराब दे
उसे ज़ौक़-ए-ज़हर-ए-बक़ा बता उसे ज़िंदगी का ख़ुमार दे
ये नज़ारा-ए-दिल-ए-ख़ूँ-फ़िशाँ मेरे आँसुओं को ज़रा दिखा
कि कहे न शाद कोई मुझे मेरे ग़म को कुछ तो वक़ार दे
मेरी क़ुर्बते मेरी फ़ुर्क़ते ये मुहब्बतें ये अदावतें
पस-ए-लब है क़ैद ये दिल मेरा ऐ मेरी ग़ज़ल तू गुहार दे
Share
Tags
ghazalurdupoetrypoemshayari